जमशेदपुर, मई 26 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लाइब्रेरी के नीचे लगे सोलर पैनल के बैटरी में शॉर्ट सर्किट से मंगलवार दोपहर बाद आग लग गई। वहीं पर बैठे सुरक्षा बलों में तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी और तुरंत ही वहां कई लोग पहुंच गए। इसके बाद वहां के कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए रखे गए सिलेंडर वाले यंत्र से उसे बुझा दिया। सूत्रों ने बताया कि छत पर लगे सोलर पैनल का बैटरी नीचे लगा था जिसके तार में शॉर्ट सर्किट हुई है जिससे यह आग लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...