पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल साइकोलॉजी के 51वें वार्षिक सम्मेलन में विभाग के शोध पत्र को श्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन 9 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ, जिसका विषय स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में नैदानिक मनोविज्ञान के विस्तारित आयाम रहा। इसमें देशभर के विशेषज्ञों ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका भटनागर के मार्गदर्शन में प्रस्तुत शोध पत्र को उसकी वैज्ञानिक गुणवत्ता, प्रासंगिकता और व्यावहारिक उपयोगिता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया। यह भी पढ़ें- कुलपति प्रो. पूनम टंडन प्रतिष्ठित एसटीई प्रेरणा सम्मान 2026 से सम्मानित...