भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने शनिवार को कॉलेज के एफएमटी, फार्माकोलॉजी, पीएसएम व पैथोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागों में चिकित्सक-शिक्षकों व कर्मियों की उपस्थिति को जांचा तो विभाग में संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी चारों विभागों में प्रोफेसर का पद पूरी तरह से रिक्त चल रहा है। ऐसे में विभागाध्यक्षों से रिक्त पद व अन्य जरूरी संसाधनों की सूची मांगी गई है। सूची मिलने पर उसे प्रधान सचिव स्वास्थ्य को भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...