सोनभद्र, जुलाई 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार ने अपने पद से इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे पत्र में लगातार बढ़ते प्रशासनिक दबाव, अत्यधिक कार्यभार, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव तथा अतिरिक्त दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर पाने में असमर्थता को इस्तीफे का कारण बताया है। डॉ. आनंद कुमार ने 22 जुलाई को भेजे गए अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पिछले छह माह में कार्यवाहक प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य के रूप में उन्होंने शासन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन किया। यह भी पढ़ें- एमआरएमसीएच में सहायक प्...