बरेली, अप्रैल 16 -- बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास गुरुवार सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का शव लावारिस अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने मैले-कुचैले कपड़े पहन रखे थे, जिसके चलते उसके भिखारी या मानसिक मंदित होने का अनुमान का है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...