शाहजहांपुर, मार्च 18 -- जिले के मेडिकल कॉलेज में गैस कनेक्शन नहीं होने का मामला सामने आने से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालत यह है कि कॉलेज मेस के पास भी कोई अधिकृत गैस कनेक्शन नहीं है, जिससे सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है और भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। फिलहाल मेस में खाना चूल्हे पर बनाकर काम चलाया जा रहा है। मामले की जानकारी तब हुई जब प्राचार्य ने गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा को पत्र लिखा। इसके बाद जांच में सामने आया कि अब तक कॉलेज के नाम पर गैस कनेक्शन लिया ही नहीं गया था। यह तथ्य सामने आते ही चमन शर्मा भी हैरान रह गए। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कनेक्शन जारी करने के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नियमों के तहत आवेदन...