खगडि़या, मार्च 18 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिले के संसारपुर के 15 एकड़ जमीन विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे अब आने वाले दिनों में बीएमएससीआईएल के द्वारा टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भवन निर्माण का कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी 2025 को प्रगति यात्रा पर खगड़िया आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया में मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर स्वीकृति दी गई थी। वहीं भवन निर्माण को लेकर 460 करोड़ की स्वीकृति भी पूर्व में ही दिया जा चुका है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष मेडिकल के सौ सीट के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा।10 एकड़ अतिरिक्त जमीन को लेकर भी किया जा रहा है प्रयास : मेडिकल कॉलेज के मानक के अनुसार कम से कम 15 एकड़ जमीन की जरूरत होती है। विभाग के मानक के अ...