पीलीभीत, मार्च 20 -- एमबीबीएस छात्रों ने पैन इंडिया स्तर पर आयोजित फार्माकोलॉजी क्विज में शानदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी फार्माकोथेरेप्यूटिक्स एवं केजीएमयू लखनऊ के फार्माकोलॉजी एवं थेरेप्यूटिक्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पीआईपीए 2026 प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। महाविद्यालय के कुल 20 छात्रों ने इस ऑल इंडिया क्विज में प्रतिभाग किया। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धांत बाजपेयी ने अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। डॉ. शकील अहमद और प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने सिद्धांत को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...