बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली के चिकित्सकों और कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है। वेतन न मिलने से डॉक्टरों और कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से होली से पहले फरवरी माह का वेतन भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन बजट के अभाव में मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के खातों में वेतन नहीं पहुंच सका। मेडिकल कॉलेज में करीब 200 से अधिक चिकित्सक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। चिकित्सकों समेत अन्य कर्मियों का लगभग 4.50 करोड़ रुपये वेतन बकाया बताया जा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि होली से पहले वेतन मिल जाएगा, लेकिन बजट जारी नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। इससे प्रोफेसर, डॉक्टर और अ...