औरैया, जुलाई 2 -- चिकित्सक दिवस पर लोक माता अहिल्याबाई मेडिकल कॉलेज चिचौली में चिकित्सकों का अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद और राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर मुकेश वीर सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर मनोज मेघवानी, सीएमएस डॉक्टर पवन कुमार शर्मा एवं महिला और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी चौहान एवं डॉक्टर पायल जादौन के अलावा वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर ऋषि द्विवेदी सहित कई अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों और रोग विशेषज्ञ महिला पुरुष डॉक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर माल्यार्पण किया गया एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित बृज किशोर तिवारी ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की कर्तव्य पारायणता की सराहना करते हुए कहा कि कम संसाधनों में भी सभी डॉक्टर्स लग...