देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ओपीडी के समय में मार्च माह से बदलाव हो जाएगा। मौसम में बदलाव को देखते हुए रोगीहित व जनहित को ध्यान में रखते हुए समय में परिवर्तन का निर्देश दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक है, लेकिन मौसम में परिवर्तन हो रहा है। दिन में गर्मी महसूस हो रही है। इसके देखते मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है, जो मार्च से लागू हो जाएगा। अब ठंड के मौसम से पहले का समय निर्धारित किया गया है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने सभी विभागाध्यक्षों, रजिस्ट्रेशन काउंटर, मैट्रर्न को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसके तहत एक मार्च से ओपीडी एवं अन्य विभागों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ...