बस्ती, सितम्बर 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज बस्ती में वार्डब्वाय से मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने अस्पताल में मारपीट की शिकायत प्राचार्य व थाना प्रभारी से की है। रविवार को ओपेक अस्पताल कैली के ऑर्थो वार्ड में वार्डबॉय के पद पर तैनात रजनीश दूबे को कुछ अज्ञात लोगों ने अस्पताल में घुसकर मारपीटा। अस्पताल में कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची डायल-112 ने घटना का जायजा लिया। आर्थों वार्ड में तैनात कर्मचारी का कहना है दोपहर को आरोपी अस्पताल परिसर में कुछ लोगों के साथ टहल रहा था। अस्पताल के लिफ्ट के पास देखने पर अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। घटना के दौरान अस्पताल के ही कुछ कर्मचारी और तीमारदार मौजूद थे। पीड़ित का कहना है घटना का पूरा वीडियो अस्पताल के सीसीटी...