देवरिया, सितम्बर 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का ब्योरा आनन-फानन में सोमवार को मांगा गया। ड्यूटी समाप्त होने के बाद कर्मचारी अपना बायोडाटा तैयार कर जमा करने में जुटे रहे। शासन के निर्देश पर अधिकारी इस कार्य में लगे रहे। ब्योरा एकत्र करने को लेकर आउट सोर्सिंग कर्मियों के निगम की कवायद से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों में जल्द निगम के गठन की उम्मीद बढ़ी है।मेडिकल कॉलेज में करीब तीन सौ से अधिक आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसमें तकनीशियन, स्टाफ नर्स, एमपीडब्लू, कंप्यूटर आपरेटर सहित अन्य पदों पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं। सरकार ने आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए निगम की घोषणा की है। इस दिशा में कार्य भी तेज कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि इसके मद्दे...