सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज की सर्जिकल वार्ड की ओर लगी लिफ्ट गुरुवार दोपहर अचानक बंद बंद हो गई। लिफ्ट में छह मरीज, दो तीमारदार व एक पत्रकार एक घंटे दस मिनट तक फंसे रहे। डीएम व 112 पर डायल करने के बाद पहुंची डायल 112 की टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लिफ्ट से छह मरीज, दो तीमारदार व एक पत्रकार ऊपर के वार्ड में जा रहे थे। आधे रास्ते में ही लिफ्ट बंद हो गई। अलार्म बजाने के बाद भी कुछ रिस्पांस नहीं मिला। लिफ्ट में फंसे पत्रकार ने पहले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को फोन किया तो वह स्वीच ऑफ मिला। सीएमओ का भी मोबाइल बंद मिला। डीएम के सीयूजी नंबर पर मिलाया लेकिन बात नहीं हो सकी तो पत्रकार ने उनके पर्सनल नंबर पर कॉल कर पूरी बात बताई।डीएम ने कहा कि वह व्यवस्था कराते हैं। डीएम से बात होने के बाद भी 20 मिनट त...