मेरठ, जून 9 -- सोमवार शाम टेहरकी मिलक रजवाहा मार्ग पर मेरठ मेडिकल कॉलेज में तैनात एक नर्स के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की कोशिश की। नर्स द्वारा शोर मचाने पर किसानों को आता देख आरोपी युवक फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मिलक गांव निवासी महिला मेरठ मेडिकल कॉलेज में नर्स है। सोमवार को वह ड्यूटी कर स्कूटी से घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव से करीब 500 मीटर पहले टेहरकी मिलक रजवाहा मार्ग पर बाग की ओर से आए बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने स्कूटी के सामने बाइक लगा दी। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज की नर्स से छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागे युवक जिससे वह गिर गई। एक युवक ने दूसरे से चाकू निकालने की बात कहकर उसे उसे पकड़ने का प्रयास किया। महिला ने तुरंत हेलमेट उतारकर शोर मचा दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे क...