कुशीनगर, अप्रैल 30 -- कुशीनगर। जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अब आईसीयू नई बिल्डिंग में संचालित होगा। इसके लिए मशीनें और बेड वहां भेजे जा रहे हैं। इसके नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाने के बाद मरीजों को सीढ़ियों या रैंप से चलकर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि नई बिल्डिंग में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- सर्जरी से मेडिसिन विभाग में शिफ्ट होगा हीट स्ट्रोक वार्डकोरोना संकट और आईसीयू की आवश्यकता कोरोना संकट काल में जनपद के बहुत से लोगों की जान आईसीयू एवं ऑक्सीजन की सुविधा न होने के कारण चली गई थी। कोरोना संकटकाल खत्म होते ही सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ से इस पर प्रमुखता से ध्यान दिया गया। यहां चार ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और आईसीयू संचालित करने के लिए मशीनें उपलब्ध कराई गई थीं। यह ...