देवरिया, मार्च 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सीएमएस ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान एक वरिष्ठ सहित चार डॉक्टर के कार्यस्थल पर उपस्थित न रहने पर नाराजगी जताई। उन्हें समय से ओपीडी कक्ष में बैठने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा वार्ड में डॉक्टर और कर्मचारियों को मरीजों और तीमारदारों से मधुर व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ओपीडी में समय से डॉक्टरों के बैठने को लेकर निरीक्षण किए जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सुबह करीब दस बजे ईएनटी के विभागाध्यक्ष व सुरक्षा के सह नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप गुप्ता, आर्थों के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश के साथ भ्रमण पर निकले। नए भवन में रजिस्ट्रेशन व बिलिंग काउंटर प...