आरा, जनवरी 30 -- -डीएम ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण आरा, निज प्रतिनिधि । आरा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य अप्रैल या मई माह तक पूरा हो जायेगा। शुक्रवार को डीएम तनय सुल्तानिया ने जीरो माइल स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों और कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य में तेजी लाकर इसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आम जन को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.