मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के मेडिकल कॉलेजों और सदर अस्पतालों का रात में औचक निरीक्षण किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया है। निरीक्षण में यह देखा जाएगा कि रात में मरीजों को किस तरह की इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

मेडिकल कॉलेजों की औचक जांच मेडिकल कॉलेजों की औचक जांच का जिम्मा प्रमंडलीय आयुक्त और सदर अस्पताल का जिम्मा डीएम को दिया गया है। दोनों अधिकारी हफ्ते में किसी भी दिन अस्पताल पहुंचकर और व्यवस्था का मुआयना करेंगे। यह देखा जाएगा कि रात के समय डॉक्टर हैं या नहीं, नर्सिंग और पारा मेडिकल स्टाफ काम कर रहे हैं या नहीं। जांच की रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में काम करेगा। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा क...