हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता । स्वास्थ्य विभाग, झारखंड के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त रिया सिंह और सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट की प्रगति की समीक्षा की गई, साथ ही मेडिसिन, मनोचिकित्सा, स्किन और नेत्र वार्ड में उपलब्ध उपकरणों की कार्यशीलता जांची गई। ऑक्सीजन पाइपलाइन व्यवस्था को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए। सर्जरी वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज से बातचीत कर उन्होंने इलाज, दवा और आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इ...