धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द ही लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट लगाया जाएगा। अस्पताल में निर्बाध और पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। कोविड काल के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन अब स्थायी और भरोसेमंद व्यवस्था विकसित करने में जुट गया है। बता दें कि फिलहाल मेडिकल कॉलेज में तीन प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं। हालांकि इनमें से दो प्लांट खराब पड़े हैं और केवल एक प्लांट से ही ऑक्सीजन की आपूर्ति हो पा रही है। एक ही प्लांट पर निर्भरता के कारण किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में मरीजों के सामने संकट खड़ा हो सकता है। यही वजह है कि प्रबंधन अब लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि नए ए...