गाजीपुर, मई 24 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को अपने स्वजन के कान का इलाज कराने गए तीमारदार से बाउंसर और सुरक्षा गार्डों ने जमकर पीटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर तीमारदार को छुड़ाया। पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में प्राइवेट बाउंसर समेत दो अज्ञात गार्ड के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। जानकारी के अनुसार ताड़ीघाट निवासी मनोज यादव की चार साल की बेटी जिसके कान में किसी तरह से चना चला गया था। जिसके बाद वह बेटी का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया। मनोज यादव ने बताया कि पर्ची कटाने के बाद वह नंबर आने पर डॉक्टर को दिखाने गया। डॉक्टर देखने के बाद दवा लिख दी और कान साफ कराने को कहा। इस दौ...