धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी सेवा सोमवार से दो पालियों में संचालित होगी। मरीजों का रजिस्ट्रेशन सुबह 7.30 से 11.45 बजे तक और दोपहर 2 से 4.30 बजे तक होगा। दवा वितरण केंद्र सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे और दोपहर तीन से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा। रजिस्ट्रेशन कर्मी शाम 5.30 बजे के बाद ही कार्यस्थल छोड़ेंगे। सभी विभागाध्यक्षों को मरीजों के इलाज के बाद ही ड्यूटी खत्म करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...