हजारीबाग, मई 8 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल हजारीबाग जिला उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात किया। शिष्टमंडल में शामिल कांग्रेसी अशोक देव,सुरजीत नागवाल,मनोज नारायण भगत ,कृष्ण किशोर प्रसाद ,धीरज सिंह और अजय प्रजापति ने उपायुक्त को बीते बुधवार देर रात प्रसव के दौरान अवैध वसूली ‌का मामला उनके समक्ष रखा । जिसके बाद उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया । प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला ने उपायुक्त को बताया कि मरीज के परिजनों के बुलावा पर मेडिकल कॉलेज गायनी वार्ड पहुंचे वहां मरीज ज्योति कुमारी पति आकाश कुमार पदमा को प्रसव को लेकर भर्ती कराया गया था ।जिसमे प्रसव के दौरान बेटी को जन्म दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...