पटना, सितम्बर 5 -- स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में पढ़ाई के लिए आवश्यक शिक्षकों और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बिहार सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, समस्तीपुर एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, छपरा, सारण में 50-50 एमबीबीएस की सीटों पर नामांकन की मंजूरी दिए जाने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- NEET : छपरा और समस्तीपुर मेडिकल कॉलेजों में 100 MBBS सीटों पर दाखिले की मंजूरीमेडिकल शिक्षा का विस्तार शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) की तरफ से दोनों संस्थानों को जारी लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) के माध्यम से यह अनुमति दी गई है। इससे राज्य में मेडि...