मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। एसकेएमसीएच सहित सभी मेडिकल कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन ने इसका निर्देश दिया है। एनएमसी ने निर्देश दिया है कि मेडिकल कॉलेजों में ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं, जिनमें 30 दिनों का वीडियो फुटेज सुरक्षित रहे। हर महीने एनएमसी को यह वीडियो फुटेज भेजे जायेंगे। एनएमसी मेडिकल कॉलेजों की निगरानी सीसीटीवी की वीडियो फुटेज देखकर करेगा। एनएमसी ने हर मेडिकल कॉलेज को कम से कम 25 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये हैं। यह सीसीटीवी कैमरे हॉस्टल से लेकर लाइब्रेरी और अस्पतालों के परिसर में लगाये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...