पटना, जुलाई 15 -- Nishat Kumar Announcement: बिहार के गरीब तबके के लोगों के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जो मरीज लंबे समय से ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं, उनकी चिंता स्वास्थ्य मंत्री कर रहे हैं। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया है कि राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में लंबित ऑपरेशन आइजीआइएमएस, एम्स और मेदान्ता में होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को विभागीय सभागार में मैराथन बैठक की औऱ राजधानी पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार होना चाहिए। उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज...