पटना, सितम्बर 11 -- बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी चिकित्सा एवं दंत महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत प्रथम वर्ष के पीजी छात्रों को Rs.92,800, द्वितीय वर्ष के छात्रों को Rs.1,02,000 व तृतीय वर्ष के छात्रों को Rs.1,12,200 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इससे संबंधित संकल्प जारी कर दिया है। पीजी छात्रों के संशोधित मानदेय की नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी। इससे पूर्व पीजी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को क्रमशः Rs.82,000, Rs.90,200 और Rs.99,220 मानदेय प्रतिमाह दिया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि मानदेय में यह वृद्धि राज्य के सरकारी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों के पीजी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़े...