मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के मेडिकल कॉलेजों के ब्लड बैंक में खून की किल्लत हो गई है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज से लेकर पटना मेडिकल कॉलेज तक के ब्लड बैंक में मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध नहीं हैं। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम तक सिर्फ 97 यूनिट ही खून बचा था। इसमें भी निगेटिव ग्रुप का कम था। एबी निगेटिव ग्रुप का 1 यूनिट, बी निगेटिव ग्रुप का 7 यूनिट, ओ निगेटिव का 5 यूनिट और ए निगेटिव ग्रुप का 2 यूनिट ही मौजूद था। इसके अलावा, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार शाम तक 61 यूनिट ब्लड बचा था। भागलपुर मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम तक 61 यूनिट बचा था। पटना मेडिकल कॉलेज में होल ब्लड उपलब्ध नहीं था तो नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 यूनिट ही बचा था。

मरीजों को लाना पड़ता है डोनर: श्रीकृष्ण मेडिकल कॉल...