हल्द्वानी, जून 24 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस छात्रों से सालाना दो करोड़ रुपये की मेस फीस लेने के बावजूद उनकी सेहत के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। मैस में भोजन की घटिया गुणवत्ता और बार-बार खाने में कीड़े मिलने से छात्रों में भारी आक्रोश है। छात्रों की लगातार आ रही शिकायतों के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मेस संचालक को नोटिस जारी किया है। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने वार्डन से कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन उनके डांटने पर केवल एक-दो दिन ही खाना ठीक मिलता है और फिर स्थिति वैसी ही हो जाती है। इस बदइंतजामी से परेशान होकर कई छात्रों ने मेस में खाना ही छोड़ दिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पांच बैचों में करीब 625 छात्र पढ़ रहे हैं, जिनमें से 500 से अधिक छात्र हॉस्टल में रहते हैं। ये छात्र सालाना फीस के साथ मैस ...