पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने के बाद सुविधाएं बढ़ने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में मरीजों की परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ गई है। छह घंटे चलने वाली ओपीडी में मरीजों को तीन-तीन घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे इलाज कराने आए लोगों का आधा दिन इंतजार में ही गुजर जा रहा है।शासन के आदेश के तहत मेडिकल कॉलेज में अब ऑनलाइन पर्चा बनाने पर जोर दिया जा रहा। इस अनिवार्यता ने स्थिति और जटिल कर दी है। तकनीकी जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- तंदूर बना जिला अस्पताल, डाक्टर-मरीज सब बेहाल कई बार सर्वर स्लो रहने या नेटवर्क की समस्या के कारण पर्चा बनवाने में ही घंटों लग जाते हैं। ओपीडी में लंबी कतारों के च...