मुजफ्फर नगर, मई 20 -- मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सभागार में मंगलवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और टाटा आईएमजी लैब के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 350 से अधिक अधिवक्ताओं व अन्य लोगों का डॉक्टरों और वरिष्ठ पैथोलॉजिस्टों द्वारा परीक्षण किया। कैंप में मुख्य रूप से मधुमेह, बी.पी., कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड और कैल्शियम की जांच निशुल्क की। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव त्यागी, महासचिव सतेन्द्र कुमार पाल और वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा किया। पूर्व उपाध्यक्ष संजय शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...