सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- सहारनपुर। जाट भवन में रविवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 124 पुरुष और महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकता अनुसार दवाइयां वितरित की गई। जांच में 104 लोगों को हाई बीपी, 63 को शुगर, 13 को कैंसर और 37 महिलाओं को गंभीर स्त्री रोग पाया गया। सभी को आवश्यक दवाइयां वितरित की गई और 12 गंभीर मरीजों को दिल्ली स्थिति एक कैंसर इंस्टीट्यूट तथा अनुसंधान केंद्र में निःशुल्क उपचार के लिए परामर्श दिया गया। इस दौरान चौधरी बख्तावर सिंह, रामवीर सिंह भगत सिंह, कृपाल मलिक, धीरज सिंह, नरेंद्र सिंह और अशोक चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.