मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- बुढ़ाना। कस्बे के मदरसा पीर शाह विलायत में लगाए गए फ्री मेडिकल कैम्प में सैकड़ों मरीजों ने जांच कराई। सपा (अ.स.) के राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज द्वारा लगवाए गए पीडीए मेडिकल कैम्प में एम्स दिल्ली के डा. अनुज, डा. ऋचा, डा. गीतांजलि व मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलिज बेगराजपुर के डा. मिलन, डा. आर्यन, डा. हर्ष, डा. अंजलि, डा. प्रज्ञा आदि डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवाई भी दी। कैम्प में मुफ़्ती आस मौ., इंजी शहजाद, सलमान इम्तियाज, हाफिज निजामुद्दीन, अब्दुल्ला आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...