मेरठ, मार्च 12 -- लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विभाग से चोरों ने एसी का आउटर यूनिट चोरी कर ली। सुबह एसी चलाने पर चोरी का पता चला। विभागाध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह ने थाना मेडिकल पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि शाम को वह कार्यालय बंद कर अपने आवास पर गए थे। सुबह आकर एसी चलाया तो वह नहीं चला। इस पर उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि कार्यालय में लगे स्पिलिट एसी की छत पर रखी आउटडोर यूनिट, पीआरवी यूनिट व तीन पाइप गायब थे। उन्होंने तत्काल प्रधानाचार्य व थाना मेडिकल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज चेक की लेकिन चोर की पहचान नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...