वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में रविवार को एम्स रायबरेली के एमबीबीएस के छात्र सिद्धार्थ दुबे का बांसुरी वादन हुआ। उन्होंने राग भैरव में पारंपरिक बंदिशों का वादन किया। विलंबित एक ताल और द्रुत तीन ताल में गतें बजाईं। समापन राग पहाड़ी में धुन से किया। उनके साथ तबला पर कृष्ण प्रजापति ने संगत की। कलाकार को प्रमाण पत्र संस्था के सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा ने प्रदान किया। यह भी पढ़ें- देवघर में हुई फाइन आर्ट की प्रायोगिक परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...