मेरठ, नवम्बर 21 -- एलएलआरएम मेडिकल के चिकित्सा शिक्षकों को लखनऊ में आईएपीएसएम यूपी एवं उत्तराखंड-2025 कांफ्रेंस में सम्मानित किया गया। डॉ. वीएन मिश्रा मेमोरियल ओरेटियन अवॉर्ड मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सीमा जैन को दिया गया। यह सम्मान स्वर्गीय डॉ. वीएन मिश्रा की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. गौरव मिश्रा द्वारा शुरू किया गया है। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने डॉ सीमा जैन को शुभकामनाएं दीं। कम्युनिटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने विभागाध्यक्ष एवं चेयरपर्सन के रूप में विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता की। कांफ्रेंस में डॉ. तनवीर बानो सहित विभाग के अनेक रेज़िडेंट्स ने भी भागीदारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.