मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मियों ने शनिवार को अधीक्षक चैंबर में हंगामा किया। कर्मियों का कहना था कि कई महीनों से उनका वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों का कहना था कि अगर उनका वेतन नहीं मिला तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे। एसकेएमसीएच में आउटसोर्सिंग से वार्ड ब्वॉय से लेकर लैब तकनीशियन तक काम करते हैं। अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि कंपनी को वेतन देने के लिए पत्र लिखा गया है। कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है कि 18 अप्रैल तक उन्हें वेतन दे दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...