मेरठ, जनवरी 31 -- मेरठ। मेडिकल कॉलेज में कॉलेज डे के अवसर पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिये मेडिकल कॉलेज की दीवारों को कला के माध्यम से जीवंत बनाने का एक प्रयास है। उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने बताया कि कॉलेज के छात्रों में असीम प्रतिभा छिपी है, उन्होंने अपने प्रतिभा को वॉल पेंटिग के माध्यम से बेहतर रूप से दर्शाया। डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. प्रेम प्रकाश मिश्रा निर्णायक मंडल में रहे। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. एसके पालीवाल, डॉ. योगेश मणिक, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. वीर करुणा, डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. राहुल सिंह, मोहित सोम,मोहित कुमार, राजेश कुमार, विवेक कुमार ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.