देवरिया, मई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के इमरजेंसी गेट से ठेला, खोमचों वालो से परेशान होकर सीएमएस ने नगर पालिका से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया है l नपा ने शनिवार की शाम 5 बजे अनाउंसमेंट कर समस्त पटरी दुकानदारों को सोमवार तक खुद ही अपना सामान हटाने को कहा। ऐंसा नहीं करने पर सामान को जब्त करने, जुर्माना वसूलने की कार्यवाही करने की चेतावनी दी।मेडिकल कालेज के इमरजेंसी गेट के सामने की रोड को बस स्टेशन से लेकर सिंचाई चौराहा रोड तक पटरी दुकानदारों अतिक्रमण कर लिया है। इससे इमरजेंसी पर आने वाले मरीजों, एंबुलेंस को दिक्कतें होती हैं। कई स्थाई रूप से सड़क फुटपाथ पर ही होटल और कपड़े की दुकानों का संचालन करते हैं। इससे इमरजेंसी आने वाली गाड़ियां फंस जाती है। कुछ पटरी दुकानदारों द्वारा ग्रामी...