मधेपुरा, मार्च 14 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता । जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर में अब मरीजों काफी कम रेट पर मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग एमआरआइ जांच हो सकेगी।शुक्रवार से मेडिकल कालेज में मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस बाबत मेडिकल कालेज के उपाधीक्षक डा प्रिय रंजन भास्कर नें कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में एमआर आइ टेस्ट की सुविधा शुरू हो गई है। इससे कोसी क्षेत्र के आलावे दूर दराज के आठ जिलों के मरीज को इलाज में सुविधा होगी। उन्होंने कहा एमआरआई जांच शुरू होने से अब अस्पताल में काफी कम दरों में एमआरआई जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई हैं। अस्पताल में रोजाना 12 घंटे में लगभग 25 से 20 मरीजों को इससे फायदा होगा। अस्पताल में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की गई है। यहां पीपीमोड से कम दरों पर जांच की सुविधा...