एटा, जनवरी 23 -- मेडिकल कालेज में उपचार कराने आने वाले रोगियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उपचार लेने के लिए मरीज, तीमारदारों के रोगी रजिस्ट्रेशन केन्द्र में पंजीकरण कराने में पसीने छूट रहे हैं। रोगी पर्चा बनवाने के लिए मरीजों का ऑनलाइन आभा आईडी पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। इसके बाद ऑनलाइन टोकन नंबर मिलने बाद रोगी पर्चा लेने के लिए लंबी लाइन में लगना होगा। मेडिकल कालेज में इससे पूर्व रोगी पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को आधार कार्ड आने की बाध्यता थी। इसके आधार पर रोगी पंजीकरण केन्द्र से उनको पर्चा मिलता था। इस दौरान भी आधा से एक घंटा मरीजों, तीमारदारों को रोगी पर्चा लेने में समय लगता था। केन्द्र पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेडिकल कालेज प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। रोगी पर्चा बनवाने के लिए अब मरीज, तीमारदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.