बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में वायरल हेपेटाइटिस बी व सी उपचार केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस केंद्र की स्थापना से जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब एक ही छत के नीचे निशुल्क जांच, उपचार, परामर्श और फॉलोअप की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा द्वारा वेदमंत्रोच्चारण और मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। प्राचार्य प्रो. डॉ.अरुण कुमार ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर समस्या है और इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य रोग की शीघ्र पहचान व रोकथाम करना है। उन्होंने संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराते हुए समस्त मेडिकल और प्रशासनिक टीम के सहयोग की सराहना की। इस केंद्र को साकार करने में नोडल अधिकारी डॉ. नितेश पति तिवारी के विशेष प्रयासों और समर्पण की महत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.