बदायूं, मई 26 -- बदायूं। मेडिकल कालेज के डॉक्टर-स्टाफ पर महिला के पित्त की थैली का ऑपरेशन करने के लिए 40 हजार रुपये वसूलने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी ऑपरेशन ठीक से नहीं किया। दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा है। इसके बाद भी मरीज को उपचार ठीक नहीं मिला। पेट में संक्रमण फैल गई। वहीं फेंफड़ा भी सिकुड़ गए हैं। अब रेफर किया जा रहा है। आक्रोशित तीमारदारों ने मेडिकल कालेज में हंगामा किया। इसके बाद महिला डॉक्टर ने पीड़िता को स्वयं के खर्चे पर बरेली में उपचार करने की बात कही। इसके बाद परिजन शांत हुए। मामले की गंभीरता को लेते हुए प्रचार्य ने जांच के आदेश दिया।मामला बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज का है। यहां हजरतपुर निवासी भोले की पत्नी शोभा चौहान का 14 दिन पहले जब मेडिकल कालेज आईं तो डॉक्टरों ने कहा कि पित्त की थैली का ऑपरेशन किया जायेगा। इस...