फतेहपुर, जून 18 -- मलवां, संदीप पटेल। मेडिकल कालेज की सौगात मिलने के बावजूद आग से झुलसे मरीजों के लिए आधुनिक उपचार सुविधा अभी भी सपना बनी हुई है। मेडिकल कालेज परिसर में बर्न यूनिट का भवन तैयार हो चुका है, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं के चलते यहां विशेष बर्न यूनिट का संचालन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को आज भी बेहतर इलाज के लिए कानपुर का रुख करना पड़ रहा है।दोआबा में हर साल घरेलू हादसों, गैस सिलेंडर फटने और आग लगने की घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से झुलस जाते हैं। समय पर विशेष उपचार न मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- फायर फाइटिंग सिस्टम चलाने के लिए नहीं है ऑपरेटर मेडिकल कालेज बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जिले में ही बर्न मरीजों के लिए आधुनिक इलाज उपल...