एटा, अप्रैल 7 -- तीन दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना को लेकर मंगलवार को डाक बगलिया स्थित चिकित्सा विंग मुख्य गेट पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान ओपीडी का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में मरीज-मीडिया कर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश परमार को सस्पेंड कर दिया था। मंगलवार को सुबह 9 से 11 बजे तक चिकित्सा विंग मुख्य गेट पर चिकित्सक, स्टाफ की ओर से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी जैसे ही प्राचार्य डा. बलवीर सिंह को हुई। तत्काल वह डाक बगलिया स्थित चिकित्सा विंग में पहुंच गए। जहां मुख्य गेट पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ को समझा-...