एटा, मार्च 14 -- मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई और प्रसूता की मौत हो गई। घरवालों ने शुरुआत में लापरवाही के आरोप लगाए है। थाना निधौली कलां के गांव नगला मनी हाल पता कोतवाली नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी सुलेखा (19) पत्नी सचिन को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज स्त्री एवं प्रसूति विभाग में लाया गया था। शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया। ऑपरेशन से बच्चा हुआ था। जच्चा-बच्चा दोनों सही थे। शुक्रवार की देरशाम प्रसूता सुलेखा की अचानक से तबियत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने काफी देर तक उपचार किया। प्रसूता की जान नहीं बचा पाए। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मेडिकल कालेज प्रशासन की माने तो ऑपरेशन होने के आठ घंटे के बाद दौड़े पड़ने से हालत बिगड़ी होगी। दौड़ा पड़ने स...