सोनभद्र, मई 29 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में इंस्ट्रूमेंट एवं मैनपावर की समस्या के संबंध में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के माध्यम से जन-जन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मैनपावर के अभाव में जिन उपकरणों एवं इंस्ट्रूमेंट्स का संचालन प्रभावित हो रहा है। उनके लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक मैनपावर की नियुक्ति की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवश्यक चिकित्सा उपकरणों एवं इंस्ट्रूमेंट्स की खरीद जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मानव कल्याण का एक अभिन...