गाजीपुर, मार्च 5 -- गाजीपुर। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और कार्यवाही की मांग की। प्राचार्य ने मामले में वार्ड ब्वाय और दो स्टॉफ नर्स को निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज में बृहस्पतिवार को सांस लेने में हो रही तकलीफ को लेकर शादियाबाद थाना क्षेत्र के खड़वाडीह निवासी 50 वर्षीय ऊषा देवी को परिजनों ने भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने वार्ड ब्वाय और स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव घर ने जाने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर प्राचार्य आनंद मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड ब्वाय एवं दो स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर...