रामपुर, मार्च 8 -- रामपुर। खराब कार्यस्थिति और कम वेतन से सरकारी अस्पतालों में सेवा देने से डाक्टर कतरा रहे हैं। बीते दिनों जिला अस्पताल को चार विशेषज्ञ चिकित्सक तो मिले मगर ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले इनका चयन मेडिकल कालेज में हो गया तो उन्होंने अस्पताल की नौकरी छोड़ दी। जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी है। एमबीबीएस चिकित्सकों ने ही किसी तरह ओपीडी संभाली हुई है। सीएचसी-पीएचसी पर चिकित्सकों के आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं तो वहीं जिला अस्पताल में भी विशेषज्ञ डाक्टर नहीं हैं। बीते दिनों शासन स्तर से चयन होने के बाद जिला अस्पताल को चार विशेषज्ञ डाक्टर मिले थे। इनमें त्वचा रोग का विशेषज्ञ, नाक, कान व गला रोग के विशेषज्ञ और दो जनरल फिजीशियन शामिल थे। इनको रामपुर आकर जिला अस्पताल में ड्यूटी को ज्वाइन करना था मगर इससे पहले इनक...